अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय राजेंद्र आश्रम से नेताओ, कार्यकर्ताओं, समर्थकों का आक्रोश मार्च निकला जो शहीद भगत सिंह चौक दिग्घी तालाब, कोयरीबाड़ी, समाहरणालय होते प्रधान डाकघर, के बगल में अवस्थित कर्मचारी भविष्य निधि ,बि एस एन एल कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर जम कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया।



          अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि प्रदर्शन एवम् धरना कार्यक्रम में शामिल नेताओ कार्यकर्ताओं ने कहा की राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से मोदी सरकार बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, चीन की दादागिरी, डॉलर के मुकाबले रुपए का ऐतिहासिक गिरावट, आदि को छिपाने एवम् अपनी नाकामियों का ठीकरा सोनिया, राहुल के माथे फोड़ने के उद्देश्य से 2013 यानी नौ वर्ष पुराने आवेदन पर नेशनल हेराल्ड मामले में बेवजह पूछताछ के पहले राहुल गांधी फिर सोनिया गांधी को ईडी कार्यालय बुलाया गया है, जिसे देश की महान जनता बाखूबी समझ रही है।
          आक्रोश मार्च एवम् प्रदर्शन कार्यक्रम में गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, बिहार प्रदेश कांग्रेस के द्वारा बनाए गए प्रभारी राकेश कुमार सिंह, डा शशि शेखर, सुमंत कुमार, राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, विद्या शर्मा, युगल किशोर सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला, रंजीत कुमार सिंह,प्रदीप शर्मा,शशि कांत सिन्हा, रामसेवक कुशवाहा, अनुमति देवी, माधुरी देवी,  अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह मंटू, गौतम सिंह, ओम प्रकाश, निराला, सुनील कुमार राम, शिव कुमार चौरसिया,मो खैरुद्दीन, मो नवाब,  मो ताजुद्दीन,संतोष कुशवाहा, लवी सिंह, कमलेश चंद्रवंशी, टिंकू गिरी, सैयद असरफ इमाम, आदि ने जब, जब मोदी डरते है, ईडी, को सामने करते है, त्याग, बलिदान की प्रतिमूर्ति श्रीमती सोनिया गांधी जी का अपमान नही सहेगा, हिंदुस्तान, हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है आदि नारो को बुलंद किया।
         नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी देश की महान जनता के सहयोग से मोदी सरकार के पिंजड़े के पालतू तोता बने ईडी के मनमानी के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रहेगा।