अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से सिविल लाइन के एक स्कूल में ब्लैक बोर्ड पेंट करवाया गया । स्कूल में 6 क्लास रूम है , हर क्लास रूम में 2-2 ब्लैक बोर्ड है। साथ में बच्चों को कलर चौक और टॉफी बांटी गई। कलर चौक से बच्चे ब्लैक बोर्ड पर चित्रकारी की और वे बहुत खुश हुए ।बच्चों के साथ समय बिताते हुए हम सभी सदस्यों को बहुत अच्छा लगा ।इस कार्य में समिति के अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल ,रिंकी ,श्वेता, सारिका, श्रद्धा ,ममता, कविता, अंशु ,मीनाक्षी, सुनीता और स्कूल की प्रिंसिपल अलका रानी भी मौजूद थी।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से स्कूल में ब्लैक बोर्ड पेंट करवाया

