केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गया पहुंची है और अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडादन और तर्पण कर रही हैं.केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ ही उनके परिवार के सदस्य मौजूद हैं.विष्णुपद मंदिर में दर्शन के साथ ही पिंडदान और फल्गू नदी में तर्पण का उनका कार्यक्रम है.वहीं सीतारमण को दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और आमलोगों को साथ ही मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है.