अनुमंडल पदाधिकारी गया सदर सह निर्वाची पदाधिकारी बोधगया नगर परिषद इंद्रवीर कुमार के द्वारा नगर पालिका निर्वाचन 2022 के तैयारी की समीक्षा की गई। इस हेतु अनुमंडल कार्यालय में स्थापित किए गए निर्वाचन हेतु सभी कोषांगो की बैठक की गई। बैठक में सभी कोषांगों को निर्देश दिया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशानिर्देश का पालन करते हुए नामांकन व निर्वाचन की प्रक्रिया को संपूर्ण करें। निर्वाचन की प्रक्रिया में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है जहां कोई भी अभ्यर्थी आकर के नामांकन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं अपने प्रपत्रों की शुद्धता की जांच भी करा सकते हैं ताकि नामांकन के समय किसी भी तरह के त्रुटि से बचा जा सके।
बैठक में सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी रंजू कुमारी उपस्थिति थे।