इनर व्हील क्लब ग़यासिटी ने आज चित्रगुप्त स्कूल में बच्चो के बीच एनिमिया और हाथ की सफाई से सम्बंधित एक सेमिनार का आयोजन किया। हमारे हाथो में अनदेखे कीटाणु और बैक्टीरिया छुपे रहते है जो बड़ी बड़ी बिमारिओ को निमंत्रण देते है। हम जब हाथ नहीं धोते है तो यह मुँह के द्वारा पेट में जाते है और कई स्वास्थ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।इसलिए बच्चो को हाथ की सफाई का सही तरीका बताया गया। साथ ही बच्चो में एनिमिया आम बात होते जा रही है जो खास कर गलत खान पान और दूषित वातावरण की वजह से ज्यादा होती है। इसलिए बचो को पौष्टिक आहार लेने पर जोर दिया गया और उसकी सही जानकारी भी दी गयी। स्कूल में हैंडवाश और बच्चो में टॉफ़ी का भी वितरण किया गया। इस मौके पर क्लब कीअध्यछा चंद्रलेखा प्रसाद ,गुंजन अग्रवाल, कंचन , शिवानी ,रंजना भदानी ,संगीता कुटरियार और कीर्ति कुटरियार वहां मौजूद थी। इस बात की जानकारी सम्पादिका स्मिता नीलेश ने दी।


