इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ग़रीबों को कराया भोजन।
REPORT : FAISAL RAHMANI
GAYA : इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पंडितों, ग़रीब बच्चों और सफ़ाईकर्मियों सहित लगभग 60 लोगों को भोजन कराया। साथ ही, गायों और कुत्तों को भी भोजन खिलाया गया।
शहर के धर्मसभा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब की प्रेसिडेंट विम्मी लोहानी, सेक्रेटरी विनीता खेतान, पीपी राज ढिल्लन, पीपी अंजना मित्तल, एडिटर अनामिका सिन्हा, अल्पना सिंह, अलका तरवे आदि शामिल हुईं।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत आयोजित किया गया था।

