इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने लगाया एनीमिया जांच कैम्प।


जांच कैम्प में एक सौ मरीज़ों की एनीमिया जांच कर दी गईं दवाएं।


पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।


REPORT : FAISAL RAHMANI


GAYA : इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया।


क्लब प्रेसिडेंट विम्मी लोहानी के नेतृत्व में क्लब से जुड़ी महिला सदस्यों ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया गया। क्लब की सदस्याओं ने अस्पताल परिसर में 20 पौधे लगाया।


कार्यक्रम के दूसरे सत्र में एक कैम्प लगाकर एनीमिया जांच की गई। कैम्प में तक़रीबन 100 लोगों की एनीमिया जांच की गई जिनमें 70 लोगों में आयरन की कमी पाई गई। क्लब की तरफ़ से सभी ज़रूरतमंदों को आयरन की दवा निःशुल्क दी गई।


कार्यक्रम के अंत में क्लब की पास्ट प्रेसिडेंट डॉ मंजू सिन्हा ने एनीमिया और उसके रोकथाम पर चर्चा की। डॉ. सिन्हा ने लोगों से आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने विटामिन A और C युक्त खाद्य पदार्थ खाने की भी सलाह दी। 

प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू सिन्हा ने गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी लड़कियों को नियमित रूप से आयरन व फ़ॉलिक एसिड की गोली का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कम से कम 100 दिन तक रोज़ रात में भोजन के बाद महिलाएं इन गोलियों का सेवन ज़रूर करें।


 कार्यक्रम में प्रेसिडेंट विम्मी लोहानी, सेक्रेटरी विनीता खेतान, एडिटर अनामिका सिन्हा, पीपी डॉ मंजू सिन्हा, मीनाक्षी भदानी सहित कई सदस्याएं उपस्थित थीं।