GAYA में ऑल इंडिया बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन एंड स्किल्स डेवलपमेंट ट्रस्ट ने किया सेमिनार का आयोजन।
सेमिनार में शहर के कई नामचीन शिक्षकों ने की शिरकत।
शिक्षकों ने छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल व सुदृढ़ बनाने पर भी की चर्चा।
वर्तमान परिपेक्ष्य में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर विशेषज्ञों ने रखी अपनी बात।
REPORT : FAISAL RAHMANI
GAYA : ऑल इंडिया बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन एंड स्किल्स डेवलपमेंट ट्रस्ट के तत्वावधान में सेमिनार सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न आयामों पर चर्चा की। साथ ही आज वक़्त में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर भी गुफ़्तगू हुई। कार्यक्रम में गया शहर के कई नामचीन शिक्षकों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में दिलीप कुमार सिंह, मनीष श्रीवास्तव, डॉ. प्रभाकर कुमार, डॉ. मनोज कुमार, +2 मगध हाई स्कूल कुजापी के प्रिंसिपल प्रवीण कुमार, अनंत कृष्णा, मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के प्रो. शाहिद नदीम और असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ. गौतम कुमार, गया कॉलेज के प्रो. दीपक कुमार, आईकॉन मैनेजमेंट कॉलेज के डायरेक्टर आबिद कलीम समेत कई शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफ़ल संचालन में एजुकेशन काउंसेलर मोहित कुमार व संदीप पांडेय सहित उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

