GAYA में श्री विश्वेश्वर नेत्रालय और दिशान डेंटल क्लीनिक का हुआ भव्य शुभारंभ।
अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं श्री विश्वेश्वर नेत्रालय और दिशान डेंटल क्लीनिक।
आंखों से जुड़ी हर तरह की बीमारियों और परेशानियों का आसानी से होता है इलाज।
सीआरपीएफ़ कैम्प के सामने स्थित है श्री विश्वेश्वर नेत्रालय और दिशान डेंटल क्लीनिक।
REPORT : FAISAL RAHMANI
GAYA : गया शहर के जेल रोड में सीआरपीएफ़ कैंप के सामने श्री विश्वेश्वर नेत्रालय और दिशान डेंटल क्लीनिक का भव्य शुभारंभ हुआ। सबसे पहले मुख्य अतिथि प्रसिद्ध चिकित्सक पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा ने श्री विशेश्वर नेत्रालय का उद्घाटन रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने दिशान डेंटल क्लीनिक का भी शुभारंभ रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर गया सांसद विजय मांझी, टिकारी विधायक अनिल शर्मा, अतरी के पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, डॉ. पीएन राय, डॉ. बीडी शर्मा, डॉ. नवनीत निश्चल, डॉ. अभय सिंबा, डॉ. यूएस अरुण, डॉ. कैप्टन सुनील, शंकर यदुवेंदु, अनिल यादव, इक़बाल इमाम समेत ओटीए गया के पदाधिकारीगण व बड़ी तादाद में शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर श्री विश्वेश्वर नेत्रालय के डायरेक्टर प्रसिद्ध रोग नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्नल अशोक झा एवं डेंटल सर्जन डॉ. चारिमा प्रिया ने आगत अतिथियों का स्वागत शॉल और बुके देकर किया।
श्री विश्वेश्वर नेत्रालय के डायरेक्टर डॉ. कर्नल अशोक झा ने बताया कि श्री विश्वेश्वर नेत्रालय सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां आंखों से संबंधित सभी तरह का इलाज और ऑपेरशन आधुनिक मशीनों के माध्यम से किया जाता है।
वहीं, दिशान डेंटल क्लीनिक की सर्जन डॉ. चारिमा प्रिया ने बताया कि आजकल दांतों की बीमारियों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इसी के मद्देनज़र दिशान डेंटल क्लीनिक को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां दांतों और मसूढ़ों के हर तरह के रोगों का इलाज अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से किया जाता है।

