इनरव्हील क्लब ने नेशनल डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित।


क्लब के सदस्यों ने नए सत्र का शुभारंभ पौधारोपण कर किया।


REPORT : FAISAL RAHMANI


GAYA : इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के नामचीन डॉक्टरों को सम्मानित किया।


कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की सदस्याओं व आमंत्रित चिकित्सकों ने केक काट कर किया। क्लब की प्रेसिडेंट विम्मी लोहानी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज़ के परिजनों को डॉक्टरों से काफ़ी आशाएं होती हैं। वह दुआ करती हैं कि डॉक्टर मरीज़ों की आशाओं पर सदैव खरे उतरें। 


सचिव विनीता खेतान ने कहा कि चिकित्सक धरती के भगवान कहे जाते हैं। हम सब गयावासी इस मामले में सौभाग्यशाली हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में निपुण चिकित्सक गया में अपनी सेवा देते है। 


प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. यूएन भदानी ने शिशु के देखभाल व मौसम बदलने पर होने वाली परेशानी को दूर करने को लेकर अपने विचार साझा किया। 


क्लब की ओर से आमंत्रित चिकित्सक डॉ. यूएन भदानी, डॉ. मंजू सिन्हा, डॉ. लीना वर्मा, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. रेणु सिंह सहित अन्य चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उन्हें नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी गईं।


वहीं दूसरी ओर, क्लब के सदस्यों ने नए सत्र के शुभारंभ पर पौधारोपण किया। क्लब की पीडीसी मीरा भदानी व क्लब एडिटर अनामिका सिन्हा ने कहा कि लगातार कम हो रही पौधों की संख्या के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है और वातावरण दूषित हो रहा है। हम सभी को पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की आवश्यकता है। 


क्लब की सदस्याओं ने पौधारोपण के लिए एक दूसरे को प्रेरित करने व प्रत्येक शुभ अवसर पर एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्लब के अन्य सदस्या भी उपस्थित थीं।