बाल मज़दूरों की तस्करी करने वाला तस्कर चढ़ा आरपीएफ़ के हत्थे।
आरपीएफ़ ने मज़दूरी के लिए ले जाए जा रहे नौ बाल मज़दूरों को किया बरामद।
GAYA : गया जंक्शन पर आरपीएफ़ की एक बड़ी कार्रवाई में बाल मज़दूरों की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया। उसके साथ नौ बाल मज़दूरों को भी बरामद कर लिया गया।
आरपीएफ़ के मुताबिक़ सब इंस्पेक्टर सुभाषराम को ड्यूटी के दौरान सुबह 4:50 बजे सीसीटीवी गया में तैनात महिला आरक्षी नंदिनी कुमारी ने सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति छोटे-छोटे बच्चों को गया रेलवे स्टेशन के मेन गेट से प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर लेकर जा रहा है।
सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर सुभाष राम ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के सदस्य, टास्क टीम गया के सदस्य, सीआईबी गया के सदस्य, निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में धावा बोला गया।
टीम में शामिल रेलवे सुरक्षा बल गया के उपनिरीक्षक पूनम कुमारी, प्रधान आरक्षी रवि कमल, आरक्षी शशि शेखर, आरक्षी नरेंद्र कुमार, आरक्षी विकास कुमार, महिला आरक्षी सुष्मिता टूडू तथा सीआईबी गया प्रधान आरक्षी अरविंद कुमार सिंह एवं चाइल्डलाइन गया के सदस्य अपराजिता आज़ाद, ज़ाहिद अख्तर ने सूचना के आधार पर छानबीन करते हुए गया रेलवे स्टेशन के आरपीएफ़ प्लेटफॉर्म संख्या एक के दिल्ली छोर पर स्थित नवनिर्मित पैदल पुल के पास पहुंचे।
टीम ने मौक़े पर एक पुरुष के साथ नौ बच्चों पाए जाने पर उससे पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि उन बच्चों को मज़दूरी कराने के लिए राजस्थान ले जाया जा रहा है।
बच्चों ने बताया कि सभी के माता-पिता को ₹5000 महीना पर फैक्ट्री में काम कराने के लिए उन्हें राजस्थान ले जाया जा रहा है।
उक्त बच्चों के संबंध में व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुगी राजवंशी (31 पिता) पिता कैलू राजवंशी ग्राम चकरा थाना अतरी जिला गया बिहार बताया।
बरामद किए गए बच्चों में रोहित कुमार, उम्र 17 पिता, पिता छाल बली मांझी, ग्राम खीरी चंद्रशेखर नगर, थाना जिला, जिला गया, करण कुमार, उम्र 16 पिता, पिता गोपाल राजवंशी, उत्तम कुमार, उम्र 14 पिता, पिता रविंद्र राजवंशी, रिंकी कुमार, उम्र 16 पिता, पिता लखविंदर मांझी, टारजन कुमार, उम्र 16 पिता, पिता वकील राजवंशी, रितिक कुमार, उम्र 16 वर्ष, पिता सरवन रविदास, वरुण कुमार, उम्र 17 वर्ष, पिता गोरेलाल, ग्राम व थाना नादरीगंज, ज़िला बिहार, शिवा कुमार, उम्र 16 वर्ष, पिता रन गुमान, ग्राम बिजौली थाना हिसुआ, जिला नवादा, मोहित कुमार, उम्र 12 पिता, पिता पिंटू शर्मा, साकिन सकरा, थाना जिला, जिला गया, बिहार शामिल हैं।
आरपीएफ़ के हत्थे चढ़े व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि सभी बच्चों के माता-पिता को ₹5000 महीना देने की बात कहकर उन सभी बच्चों को राजस्थान की फैक्ट्री में काम कराने के लिए सियालदह अजमेर एक्सप्रेस से ले जाना था। अपराध स्वीकार करने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सभी नौ बच्चों को राजकीय रेल थाना गया के समक्ष प्रस्तुत किया तथा। रेल थाना गया में इस मामले में कांड संख्या 271/ 22 दिनांक 02/07/ 22 अंतर्गत धारा 370 आईपीसी एवं 79 जेजे एक्ट 2015 दर्ज किया तथा। मामले की जांच उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह करेंगे।

