रोटरी क्लब गया युवा ने शहर के युवा डॉक्टरों को किया सम्मानित।
GAYA : नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी क्लब गया युवा ने शहर के प्रसिद्ध युवा डॉक्टरों को सम्मानित किया। नूतन नगर में स्थित मेडिवर्स हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. तेजस्विनी नन्दन, डॉ. मंजुल विजय, डॉ. प्रेम तिवारी, डॉ. रश्मि तिवारी, डॉ. रतन कुमार, डॉ. अमिता सिन्हा, डॉ. अंदलीब, डॉ. ख़िलअत, डॉ. वक़ार, डॉ. शुमाएला, डॉ. अनामिका और डॉ. भारती को पौधा और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉक्टरों को धरती का भगवान बताते हुए उनके सेवाओं की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टरों ने आज के हालात में अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए कई ज़रूरी बातों का उल्लेख किया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल बरनवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन शिल्पी बरनवाल, डिस्ट्रिक चेयर विंग्स दिव्या गोयंका, असिस्टेंट गवर्नर अनुराग पोद्दार, कोषाध्यक्ष दिनेश खेतान, मुकेश झुनझुनवाला, सुमित मोरे, विवेक अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, विशाल जैन, जितेंद्र अरोड़ा, अर्चना गोयंका, रोहिणी खेतान एवं क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे।

