बोधगया थाना क्षेत्र के सैनिक नगर से बीती रात चोरों ने एक बंद मकान से क़ीमती समानों की चोरी कर ली है। इस संबंध में गृह स्वामी सुनील कुमार उपाध्याय ने इस मामले में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। सुनील उपाध्याय ने बताया कि वे लोग एक शादी समारोह में गए हुए थे। तीन दिन बाद घर वापस लौटने पर उन्हें घर के सभी समान बिखरे हुए मिले। साथ ही घर में रखे कई समान गायब मिले। उन्होंने फ़ौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौक़ा-ए-वारदात पर पहुंच कर हालात का जायज़ा लिया।

पीड़ित परिवार ने बताया कि सीढ़ी के ऊपर के करकट को हटाकर चोर घर में घुसे थे। उनलोगों ने घर की खिड़की के स्लाइडिंग को खोलकर वहीं से समान ले गए। बोधगया एसएचओ रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आवेदन में एक गैस सिलेंडर, बर्तन, एक कूलर आदि समानों की चोरी होने की लिखित शिकायत किया है।