
गया। शहर के रामपुर थाना क्षेत्र से एक शराब डिलीवरी ब्वॉय को दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. शनिवार को रामपुर थाना के अवर निरीक्षक पवन कुमार के द्वारा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल से शराब डिलीवरी करने जा रहा है, जिसके बाद धावा दल के द्वारा मिर्जा गालिब कॉलेज पेट्रोल पंप के पास से पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा जिसके बाद गश्ती दल पकड़ कर पूछताछ किया, जिसके बाद एक थैले में दो बोतल झारखंड निर्मित विदेशी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक अमीर अकरम पिता सलीम अकरम न्यू करीमगंज का रहने वाला है. जिसके पास से एक एफजेड मोटरसाइकिल दो बोतल में शराब तथा एक मोबाइल जप्त किया गया है.


