अफसर प्रशिक्षण अकादमी, गया में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया



अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, गया में 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
आयोजित किया गया, जिसका शीर्षक 'मानवता के लिए योग' था । यह कार्यक्रम 'आजादी का अमृत
महोत्सव' की एक कड़ी के रूप में है जिसमें सभी रैंक, परिवार और असैनिक कर्मचारियों ने
राज्यवर्धन स्टेडियम पहुंचकर पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में गया सैन्य
स्टेशन के कुल 31 अधिकारी, 87 जेंटलमैन कैडेट, 42 जूनियर कमीशंड अधिकारी, 249 अन्य रैंक,
39 असैनिक कर्मचारी एवं 51 परिवार शामिल हुए।
अकादमी के उच्च योग्यता प्राप्त योग प्रशिक्षकों ने योग अभ्यास का संचालन किया ।
प्रशिक्षकों ने उत्सव की पृष्ठभूमि के बारे में बताया । साथ ही उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि
कैसे योग भारत की प्राचीन परंपराओं का एक अमूल्य उपहार है, अच्छे शारीरिक एवं मानसिक
स्वास्थ्य के लिए दुनिया भर के लोगों द्वारा इसका अभ्यास किया जाता है।
योग सत्र में योगासन, कपालभाति और प्राणायाम शामिल था ।


प्रतिभागियों को इस
कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला, और इससे उन्होंने अधिकतम लाभ प्राप्त किया। इस
कार्यक्रम में लोगों को अपनी दैनिक दिनचर्या के एक हिस्से के रूप में योग अभ्यास को शामिल करने
के लाभों को समझने का अवसर मिला। साथ ही स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु समग्र दृष्टिकोण के लिए
भी योग की आवश्यकता और महत्व के बारे में बताया गया ।