GAYA में हुआ ROYAL INDIAN RESTAURANT का हुआ शुभारंभ।
Veg और Non-Veg के लज़ीज़ व्यंजनों की कई वरायटी हैं उपलब्ध।
नार्थ इंडियन, साउथ इंडियन व चाइनीज़ डिशेज़ का उठा सकते हैं ज़ायक़ा।
ज़ोमाटो, स्विगी व फ़ोन पर ऑर्डर कर करवा सकते हैं होम डिलीवरी।
स्टार्टर, रोल्स, सूप, नूडल्स, बिरयानी, चावल, रोटियां, नान, पराठा, कुलचा हैं उपलब्ध।
बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, वेडिंग एनिवर्सरी, रिंग सेरेमनी आदि के लिए कर सकते हैं सम्पर्क।
पितृपक्ष मेला के दौरान रेस्ट्रॉन्ट में बिल्कुल नहीं बनेगा नॉन वेज व्यंजन।
तीर्थयात्रियों के सम्मान में शुध्द शाकाहारी भोजन से की जाएगी सेवा।
Report : Faisal Rahmani
GAYA : गया शहर के स्टेशन रोड में पेट्रोल पंप के सामने Royal Indian Fully AC Restaurant का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान और डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत बुके और शॉल देकर किया गया। इस अवसर पर मोती करीमी, अब्दुल मोहसी करीमी, मोती-उर-रहमान, शाहिद ख़ान, अब्दुल मालिक करीमी, तिमशाल मुस्तफ़ा, एमए करीमी, फ़रहत हुसैन, मुबश्शिर मसूद, अफ़ाक़ अख़्तर, अब्दुल अली समेत बड़ी तादाद में शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
उद्घाटनकर्ता मेयर गणेश पासवान और डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने स्टेशन रोड में इस सुसज्जित, अच्छी सर्विस और लज़ीज़ व्यंजनों वाला रेस्ट्रॉन्ट खोलने के लिए प्रोपराइटर शायान मुअज़्ज़म को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गया में हर साल लाखों यात्री व पर्यटक आते हैं। ऐसे में उनकी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे रेस्ट्रॉन्ट का खुलना बड़ी बात है।
वहीं, प्रोपराइटर शायान मुअज़्ज़म ने बताया कि इस रेस्ट्रॉन्ट में नाश्ते व खाने का उत्तम प्रबंध है। यहां नार्थ इंडियन, साउथ इंडियन व चाइनीज़ डिशेज़ के अलावा विभिन्न प्रकार के स्टार्टर, रोल्स, सूप, नूडल्स, बिरयानी, चावल, रोटियां, नान, पराठा, कुलचा आदि की कई वरायटी उपलब्ध हैं। साथ ही साथ विभिन्न प्रकार लज़ीज़ वेज व नॉन वेज व्यंजन व थाली की भी व्यवस्था है।
रेस्ट्रॉन्ट के प्रोपराइटर ने ज़ोर देकर कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान तीर्थयात्रियों के सम्मान में यहां नॉन वेज बिल्कुल नहीं बनेगा। इन दिनों में शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था रहेगी और तीर्थयात्रियों की सम्मानपूर्वक सेवा की जाएगी।
ऑफ़र की जानकारी देते हुए शायान मुअज़्ज़म ने बताया कि तीन बिरयानी के ऑर्डर पर एक बिरयानी बिल्कुल फ़्री पा सकते हैं। साथ ही हर रविवार को स्पेशल ऑफ़र के तहत हर ऑर्डर पर दस प्रतिशत की छूट मिलेगी।
उन्होंने बताया कि रेस्ट्रॉन्ट को ज़ोमाटो और स्विगी के अलावा फ़ोन पर ऑर्डर कर होम डिलीवरी करवा सकते हैं।
ग़ौरतलब है कि रॉयल इंडियन रेस्ट्रॉन्ट में बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, वेडिंग एनिवर्सरी, रिंग सेरेमनी जैसे कार्यक्रमों के लिए भी संपर्क किया जा सकता है।

