बिहार विधान परिषद के 7 सीटों के लिए जेडीयू से जिन दो  उम्मीदवारों का चयन  किया गया है, उसमें गया निवासी आफाक अहमद खां भी शामिल  हैं. नवनिर्वाचित एमएलसी आफ़ाक़ अहमद खां का  अपने शहर गया पहुंचने पर मिर्ज़ा गालिब कॉलेज गया की ओर से पुरज़ोर  स्वागत किया गया.


कॉलेज के सचिव शबी आरफीन  शमसी  ने उन्हें  बुके देकर अभिनंदन किया. इस मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. सरफराज खान और उप प्राचार्य डॉ. शुजाअत अली खान भी मौजूद थे. सचिव श्री शमसी ने उनका स्वागत करते हुए बताया कि आफाक अहमद खां शुरू से  जमीनी नेता रहे हैं. वो लगातार शिक्षा के लिए काम करते रहे रहे हैं. उन्हों इस पद पर निर्वाचित होने से मिर्ज़ा गालिब कॉलेज को भी काफी उम्मीदें हैं. वो लगातार 37 वर्षों से नीतीश कुमार के साथ काम कर रहे हैं. उन्हें पार्टी ने विभिन्न राज्यों  के कई विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का प्रभारी बना कर भेजा है. उल्लेखनीय है कि श्री खां के विधान परिषद में निर्विरोध  चयनित होने पर पूरे  गया शहर में खुशी का माहौल देखा जा रहा है. 

...................................... 

-डॉ.जियाउर रहमान जाफरी 

मीडिया प्रभारी 

मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज गया