रिपोर्ट : फ़ैसल रहमानी

गया। जनता दल यूनाइटेड के नवनिर्वाचित विधान पार्षद अफ़ाक़ अहमद ख़ान बुधवार को अपने पैतृक शहर गया आ रहे है। एमएलसी बनने के बाद पहली बार गृह ज़िला आने पर जदयू के कार्यकर्ताओं ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी कर ली है।

जदयू ज़िलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि नवनिर्वाचित एमएलसी पटना से सड़क मार्ग से बेलागंज, चाकंद, बीथोशरीफ़ होते हुए गया पहुंचेंगे। रास्ते में जगह-जगह पर जदयू कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि एमएलसी का क़ाफ़िला सुबह 9:30 बजे बेलागंज पहुंचेगा। उसके बाद 9:45 में चाकंद, 10:00 बजे बीथोशरीफ़ होते हुए उनका कारवां तक़रीबन 10:30 बजे करीमगंज क़ब्रिस्तान पहुंचेगा। करीमगंज क़ब्रिस्तान में अफ़ाक़ अहमद ख़ान अपने माता-पिता के क़ब्र पर फ़ातिहा पढ़ेंगे। इसके बाद क्रेन स्कूल होते हुए अनुग्रह कॉलेज मोड़ से दाहिने मुड़कर पूरे लाव-लश्कर के साथ अपने निवास स्थान न्यू करीमगंज मोहल्ले के शिबली कॉलोनी पहुंचेंगे।


द्वारिका प्रसाद ने बताया कि शिबली कॉलोनी में सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित एमएलसी का जदयू कार्यकर्ता, शिबली कॉलोनी और गया शहर वासी उनका शानदार इस्तक़बाल करेंगे।

जदयू ज़िलाध्यक्ष ने बताया कि शिबली कॉलोनी में भव्य पंडाल लगाकर उनके इस्तक़बाल की तैयारी पूरी हो चुकी है। बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता समेत ज़िले के विभिन्न हिस्सों से बड़ी तादाद में लोगों के इस अभिनंदन समारोह में शिरकत करने की उम्मीद है।