अनुमंडल पदाधिकारी गया सदर सह निबंधन पदाधिकारी नगर निकाय निर्वाचन इंद्रवीर कुमार के द्वारा निर्वाचक सूचि बनाने के लिए क्षेत्र में बी एल ओ के द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्राप्त दावा आपत्ति के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया। सभी बी अल ओ को निर्देश दिया गया कि अगले दो से तीन दिनों के अंदर जितने भी दावा आपत्ति हुए हैं उनका क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सत्यापन करते हुए उसका निष्पादन करें।

दावा आपत्ति कार्य का सतत निगरानी करने हेतु सभी रिवाइजिंग ऑथोरिटी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को भी दावा आपत्ति का खुद से सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। सभी रिवाइजिंग ऑथोरिटी को 16.06.2022 तक प्रतिदिन अपने क्षेत्र के दावा आपत्ति के सत्यापन हेतु मतदाताओं के बीच जाने का निर्देश दिया गया। यदि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कोई त्रुटि पाई जाती है तो सम्बन्धित बी अल ओ पर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा कई वार्डों का भ्रमण किया गया एवम् मतदाताओं से पूछताछ एवम् सत्यापन किया गया। इस क्रम में उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी नगर मौजूद थे।

