GAYA : ओटीए गया में 11 जून को होने वाले पासिंग आउट परेड की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इससे पहले यहां कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स और कंपनियों को सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत तिथवाल कंपनी को इंटर कंपनी एकैडेमिक्स चैंपियनशिप के लिए एईसी ट्रॉफ़ी और इंटीरियर इकोनॉमी चैंपियनशिप के लिए कुमाऊं एंड नागा रेजीमेंट ट्रॉफ़ी से सम्मानित किया गया। वहीं, रेज़ांगला कंपनी को बेस्ट कंपनी इन सर्विस सब्जेक्ट्स के लिए नॉर्दर्न कमान ट्रॉफ़ी और ओवर ऑल सेकंड कंपनी पोज़ीशन के लिए GOC-in-C ARTRAC Banner देकर सम्मानित किया गया।

जबकि, बत्रा बटालियन को बेस्ट बटालियन इन आईटी अवार्ड दिया गया। खेत्रपाल बटालियन को इस सत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए कमांडेंट बैनर से नवाज़ा गया।

अवार्ड सेरेमनी के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए ओटीए कमांडेंट लेफ़्टिनेंट जनरल पीएस मिन्हास ने बताया कि इस सत्र के पासिंग आउट परेड में साउदर्न कमांड के कमांडिंग जनरल ऑफ़िसर कमांडिंग इन चीफ़ लेफ़्टिनेंट जनरल जेएस नैन समीक्षा अधिकारी के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस सत्र में कुल 64 जैंटलमैन कैडेट पास आउट होंगे। इनमें मित्रराष्ट्र के 8 कैडेट्स समेत कुल 62 कैडेट्स टेक्निकल एंट्री स्कीम और 2 कैडेट्स स्पेशल कमांडिंग ऑफ़िसर के रूप में पास आउट होंगे। गया ओटीए कमांडेंट लेफ़्टिनेंट जेनरल पीएस मिन्हास क्या कहा, आईए सुनते हैं...

