GAYA : जदयू के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव अफ़ाक़ अहमद ख़ान के बिहार विधान पार्षद के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उनके पैतृक निवास गया में जश्न मनाया गया।
शहर के शिबली कॉलोनी मोहल्ले में उनके आवास पर उनके परिजनों और मोहल्ले वासियों ने जश्न मनाया। सभी लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर ने मुबारकबाद दी।
अफ़ाक़ अहमद ख़ान के छोटे भाई मुशाहिद अहमद ख़ान, मोख़्तार ख़ान, नाज़िश रहमानी, इक़बाल हुसैन, फ़ौज़ी इमाम, मोहम्मद असफ़र इश्तेयाक़, फ़ैसल रहमानी, जावेद अख़्तर, डॉ. अख़्तर हुसैन, नदीम हसन, हसन रज़ा, अयूब हुसैन, चिंटू ख़ान, शादाब दानिश, रेयाज़ अहमद, शाह उमर फ़ारूक़, फ़रहत हुसैन, तलहा हाशमी समेत बड़ी तादाद में लोग इस जश्न में शामिल हुए। सभी लोगों ने अफ़ाक़ अहमद ख़ान को मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

