अनुमंडल पदाधिकारी सदर गया इंद्रबीर कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था भरत सोनी के द्वारा विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कुछ छठ घाटों को खतरनाक घाट की श्रेणी में चिन्हित करते करते हुए उन घाटों पर लोगों को जाने से प्रतिबंधित किया गया है। जेल के पिछे सरयू पोखर, कोसमा पहाड़ी (चंदौती थाना) एवम् सिंगरा स्थान पोखर के आंशिक भाग को खतरनाक घाट घोषित करते हुए धारा 144 लगा दी गई है। नगर निगम एवम् प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गया सदर को उन घाटों को प्रतिबंध करने के लिए बैरिकेटिंग करने का निर्देश दिया गया है।

निरीक्षण के बाद केंदुई छठ घाट पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं वॉलिंटियर के साथ बैठक की गई जिसमें छठ पर्व हर्षोल्लास एवं शांति के साथ मनाया जाने के संबंध में चर्चा की गई। इस संबंध में मुख्य रूप से केंदुई घाट में यातायात व्यवस्था को लेकर के चर्चा की गई एवं अनुमंडल पदाधिकारी व सहायक पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि घुघरी टाड़ से केंदुई के तरफ वनवे रहेगा एवं वापस आने वाली गाड़ियां बोधगया होते हुए वापस गया शहर में लौटेगी। इस व्यवस्था का अनुपालन हेतु थानाध्यक्ष विष्णुपद एवं थानाध्यक्ष मगध मेडिकल को निर्देशित किया गया है इसके साथ ही सभी घाटों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है ताकि यदि दूर से श्रद्धालु आते हैं तो पार्किंग में गाड़ी लगा कर भगवान सूर्य को अर्ध्य देख सकते हैं। इसके साथ ही केंदुई छठ घाट पर रोशनी की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष इत्यादि का निरीक्षण किया गया एवं वहां उपस्थित आयोजन समिति के सदस्य को आवश्यक निर्देश दिया गया।