इनर व्हील क्लब ग़यासिटी ने आज कमजोर वर्ग के पाँच ऐसे बच्चो की जिम्मेदारी ली जिन्हे एक वर्ष तक पढ़ने लिखने की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आज उन बच्चो के बीच कॉपी , पेंसिल ,शार्पनर ,इरेज़र ,लंच बॉक्स ,पेंसिल बॉक्स और खाने की सामग्री दी गयी। अध्यछ चंद्रलेखा प्रसाद ने बताया कि बच्चो के उम्र के प्रारंभिक दौर में अगर उचित शिक्षा कि नींव रखी जाती है तो वो आगे चल कर देश के प्रखर नागरिक बन सकते है। उचित खान पान और शिक्षा सामग्री के आभाव मेंकामगार और मजदूर वर्ग के बच्चे बाल मजदूरी के शिकार बन जाते है और अगर उनकी शुरुआत में सहायता कि जाएगी तो आगे उनका शिक्षा के प्रति उत्साह बना रहेगा। इस मौके पर क्लब की सदस्य चंचल कुमारी ,प्रतिमा सिंह और कीर्ति कुटरियार वह मौजूद थी। इस बात की जानकारी सम्पादिका स्मिता नीलेश ने दी।
इनरव्हील क्लब गया सिटी कमज़ोर वर्ग के बच्चों को करेगा शिक्षित।

