अनुमंडल पदाधिकारी सदर गया इंद्रवीर कुमार एवम् सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी ओंकार सिंह के द्वारा टनकुप्पा प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की स्वयं जांच की गई एवं प्राप्त शिकायत के आलोक में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं पर नियमानुसार स्पष्टीकरण के साथ रद्द करने की प्रक्रिया की जा रही है। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकान के निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर गया के द्वारा बहुत सारे लाभुकों से स्वयं रूबरू होते हुए पूछताछ की गई एवं खाद्यान्न मिलने या न मिलने संबंधी जानकारी भी प्राप्त की गई। इस संदर्भ में कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बताया गया कि वे कुछ दिनों के लिए अपने निवास स्थान को छोड़कर ईट भट्ठा पर कमाने के लिए आसपास के जिलों एवम् अन्य राज्यों में चले जाते हैं एवं वापस लौट के आने पर राशन कार्ड शो नहीं करता है। इस संबंध में सभी वैसे लाभुकों को बताया गया कि पूरे भारतवर्ष में वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत कहीं भी अनाज का उठाव किया जा सकता है। ऐसे लोगों से अनुरोध किया गया एवं अपील किया गया कि वे जहां भी 2 महीना, 4 महीना, 6 महीने के लिए कमाने जाते हैं कृपया करके अपने साथ राशन कार्ड व आधार कार्ड ले जाए एवं जहां पर हैं वहीं से निकटवर्ती जन वितरण प्रणाली के विक्रेता से अनाज का उठाव करें। प्रायः देखा गया है की 2 महीना 4 महीना या 6 महीना तक राशन नहीं उठाने पर कार्ड को संदिग्ध माना जाता है एवं इस परिस्थिति में वे कार्ड निष्क्रिय हो जाते है जिसके कारण लाभुक ईट भट्टों या अन्य जगहों से लौट के आते हैं तो उन्हें राशन से वंचित होना पड़ता है। इसलिए वैसे सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि जहां भी जाए राशन कार्ड आधार कार्ड अपने साथ ले जाएं एवं जहां पर भी हैं वहीं से राशन का उठाव करें ताकि लगातार राशन का उठाव होता रहे एवं राशन कार्ड को निष्क्रिय होने से बचाया जा सके। राशन कार्ड निष्क्रिय हो जाने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है एवं लाभुकों को राशन से वंचित भी रहना पड़ सकता है। गया सदर अनुमंडल में लगभग हजारों की संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं ईंट भट्टों पर रोजगार के लिए जाते हैं। सभी से अनुरोध है कि वे वन नेशन वन राशन कार्ड का लाभ उठाते हुए नियमित राशन का उठाव करें।
वन नेशन वन राशन कार्ड का लाभ उठाते हुए नियमित राशन का उठाव करें : एसडीओ
Rakesh Kumar27 अक्टूबर 2022
2 मिनट
1,232

बिहार की और खबरें
सभी देखें
बिहार
Rakesh Kumar
2 दिसंबर 2022
2.1K
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना, 17वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक समारोह में हुए शामिल.
Rakesh Kumar
2 दिसंबर 2022
2.1K
बिहार
Rakesh Kumar
26 नवंबर 2022
1.6K
नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर गया जिले के जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सम्मानित
Rakesh Kumar
26 नवंबर 2022
1.6K
बिहार
Rakesh Kumar
18 नवंबर 2022
1.9K
इनर व्हील क्लब ग़यासिटी ने स्कूल में बच्चो के बीच एनिमिया और हाथ की सफाई से सम्बंधित एक सेमिनार का आयोजन किया
Rakesh Kumar
18 नवंबर 2022
1.9K
बिहार
Rakesh Kumar
18 नवंबर 2022
997
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से स्कूल में ब्लैक बोर्ड पेंट करवाया
Rakesh Kumar
18 नवंबर 2022
997
