भारत जोड़ो यात्री उमैर ख़ान के गया आने पर हुआ भव्य स्वागत।


दीपावली के कारण दो दिनों का ब्रेक होने पर गया आए हैं उमैर ख़ान।


भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है लोगों का अपार समर्थन : उमैर ख़ान।


कश्मीर तक पहुंचते-पहुंचते भारत से मिट जाएगी नफ़रत : उमैर ख़ान।


देश में अमन, चैन, शांति व भाईचारे का पैग़ाम दे रही है यात्रा : उमैर ख़ान।


बेरोज़गारी, महिला सुरक्षा, महंगाई व संविधान पर हो रहे हमले जैसे मुद्दे उठ रहे हैं।


अबतक तरह सौ किमी की दूरी तय कर चुकी है भारत जोड़ो यात्रा।


कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3750 किमी की दूरी तय करेगी यात्रा।


चार राज्यों की यात्रा ख़त्म होने के बाद कांग्रेस का क़ाफ़िला पहुंचा तेलंगाना।


देश को जोड़ने और एकजुट करने में मील का पत्थर साबित होगी यात्रा : अवधेश।


देश में लोग कांग्रेस की तरफ़ बहुत उम्मीद से देख रहे हैं : अवधेश सिंह।


REPORT : FAISAL RAHMANI 


GAYA : 7 सितंबर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब तक तेरह सौ किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3750 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस यात्रा में बिहार से पांच यात्रियों को शामिल किया गया, जिनमें गया ज़िला से उमैर ख़ान उर्फ़ टिक्का ख़ान शामिल हैं। 


48 दिनों में चार राज्यों की यात्रा ख़त्म होने के बाद कांग्रेस का क़ाफ़िला तेलंगाना के महबूबनगर में दाख़िल हो चुका है। दीपावली के कारण दो दिनों के ब्रेक के बाद 27 अक्टूबर से यह यात्रा एक बार फिर से शुरू होगी। इस बीच,गया के उमैर ख़ान 2 दिनों के यात्रा विराम पर गया पहुंचे। 


गया पहुंचने के बाद गया ज़िला कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों ने संयुक्त रूप से सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गया ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने किया। वहीं, मंच संचालन गया ज़िला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद अयूब उर्फ़ क़मर ख़ान ने किया।


इस अवसर पर उमैर ख़ान ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को भी संबोधित किया। मीडिया से रू-ब-रू होते हुए उन्होंने कहा कि एक पदयात्री के रूप में उन्होंने जो अपनी आंखों से राहुल गांधी के सम्मान और समर्थन में सड़क किनारे लाखों लोगों को खड़े होकर स्वागत करते हुए देखा, यक़ीनन यह दृश्य अद्भुत रहा। 


उन्होंने कहा कि जिन-जिन क़स्बों, गांवों व सड़कों से भारत जोड़ो यात्रा गुज़रती गई, जन सैलाब उमड़ कर राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों किनारे खड़े हो जाता है। 


उन्होंने कहा कि इस यात्रा का हिस्सा होना उनके लिए फ़ख़्र की बात है, क्योंकि पूरे देश भर से सिर्फ़ 120 कांग्रेसियों को ही आधिकारिक रूप से भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनाया गया है। 


उमैर ख़ान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा आज तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक पदयात्रा है। उन्हें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यह पदयात्रा कश्मीर तक पहुंचते-पहुंचते भारत से नफ़रतों को मिटा देगी। 


उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में अमन, चैन, शांति व भाईचारे का पैग़ाम दे रहा है। साथ ही, बेरोज़गारी, महिला सुरक्षा, महंगाई व संविधान पर हो रहे हमले जैसे ज्वलंत मुद्दों को भी लोगों के बीच उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों का अपार प्रेम और भरपूर समर्थन मिल रहा है। 


भारत जोड़ो यात्री अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व झारखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रभारी उमैर ख़ान ने कहा कि देश में अमन-चैन क़ायम करना, संविधान पर हो रहे हमले से मुल्क को बचाना, नौजवानों के रोज़गार की बात करना साथ ही साथ किसानों और मज़दूरों की बातों को प्रमुखता से उठाना इस यात्रा का मक़सद है।


उमैर ख़ान ने बताया कि राहुल गांधी यात्रा ब्रेक के दौरान हर रोज़ विभिन्न सामाजिक संगठनों, किसानों के संगठनों व विभिन्न जातियों के संगठनों से मिलकर उनसे चर्चा करते हैं। वो ग़ौर से उनकी बातें सुनते हैं और भविष्य में उसे हल करने का भरोसा दिलाते हैं।


इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता एवं भारत जोड़ो यात्रा के बिहार के संयोजक अवधेश सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ने और एकजुट करने के मामले में मील का पत्थर साबित होगा। भारत में लोग कांग्रेस की तरफ़ बहुत उम्मीद से देख रहे हैं।


उन्होंने कहा कि बिहार और विशेष कर गया के लिए गर्व की बात है कि उमैर ख़ान राहुल गांधी के साथ क़दम से क़दम मिलाकर भारत यात्रा के साक्षी बने हुए हैं। 


उन्होंने कहा कि जब उमैर ख़ान भारत यात्रा पूरी कर अपने कर्म एवं जन्मभूमि लौटेंगे तो एक और भव्य समारोह का आयोजित कर उनका सम्मान किया जाएगा।


प्रेस कॉन्फ़्रेंस सह सम्मान समारोह में गया ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रिका यादव, बिहार कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष युगल किशोर, कांग्रेस सोशल मीडिया के संगठन प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष ख़ालिद अमीन, सोशल मीडिया संगठन के राज्य संयोजक अहमद रज़ा, गया ज़िलाध्यक्ष सोशल मीडिया मोहम्मद अज़हरुद्दीन, राज्य सचिव सोशल मीडिया मोहम्मद नवाब, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया ज़ीशानउद्दीन आफ़रीदी, ज़िला उपाध्यक्ष सोशल मीडिया मोहम्मद फैज़ान विक्की और फ़ैयाज़ ख़ान समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।