इनर व्हील क्लब ग़यासिटी ने वयस्क शिक्षा के अंतर्गत अशिक्षित महिलाओं को छह महीने तक पढ़ाने की जिम्मेदारी ली है।  शिक्षा का क्या महत्व यह सब बखूबी जानते है और काम और मजदूरी करने वाली महिलाएं आज भी शिक्षा के आभाव में कई बार धोखे का शिकार हो जाती है। इसलिए क्लब की पास्ट प्रेजिडेंट प्रतिमाजी में इस बात की जिम्मेदारी ली और दस ऐसी महिलाओं  को पढ़ाने लिखाने के लिए क्लास लेना शुरू किया। साथ ही क्लब की और से जरूरतमंद स्त्रियों के बीच साड़ी का व् वितरण किया गया।  हर महीने होने वाले अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के अंतर्गत फ़ूड पैकेट्स का वितरण किया गया जिसका स्पोंसर पास्ट प्रेजिडेंट सोभा कंधवे ने किया।  ऐ पी कॉलोनी में इस मौके पर अध्यक्ष चंद्रलेखा प्रसाद, प्रेमलता भदानी ,शिखारानी , लीना लोहानी , कंचन , मीना,कीर्ति ,संगीता ,संजना, अनिताजी ,रंजना , शिवानी और सम्पादिका स्मिता नीलेश मौजूद थी।