इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने फ़ंड रेज़िंग कार्यक्रम किया आयोजित।


REPORT : FAISAL RAHMANI


GAYA : इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने स्वराजपुरी रोड स्थित एपीआई भवन में फ़ंड रेज़ करने के लिए लकी ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित किया।


क्लब की एडिटर अनामिका सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले एक महीने से चल रही थी। क्लब की सदस्याओं ने तक़रीबन 15  सौ टिकट बेचा। लकी ड्रॉ के माध्यम से 110 प्राइज़ दिए गए। जिनमें दस बड़े और एक सौ अन्य उपहार रखे गए।  सभी उपहार कल्ब की सदस्याओं ने स्पॉन्सर किया था। 


यह पूरा कार्यक्रम की चेयरमैन पीडीसी मृदुला नारायण के निगरानी में किया गया। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में क्लब की अध्यक्षा विम्मी लोहानी, पीपी राज ढिलन, पीडीसी किरण प्रकाश और पीडीसी रितु डालमिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 


अनामिका सिन्हा ने बताया कि इस लकी ड्रा कार्यक्रम के माध्यम से अर्जित राशि से आईडब्ल्यूसी गया सामाजिक कार्यों में उपयोग करेगा। इस कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं के साथ-साथ बाहर के लोग भी ड्रॉ टिकट ख़रीद कर शामिल हुए। 


क्लब की अध्यक्षा ने टिकट ख़रीदने वालों और कार्यक्रम में सहयोग करने वालों को धन्यवाद दिया।