इस्कॉन मंदिर में रोज़ दीप दान
इस्कॉन मंदिर में 9 अक्टूबर से रोज़ दीप दान किया जा रहा है। जानकारी देते हुए मंदिर अध्यक्ष जगदीश श्याम दास जी ने कहा की कार्तिक महीना 9 अक्टूबर से सुरु होकर 8 नवंबर तक है।  पुरे कार्तिक महीना रोज़ साम 7 बजे इस्कॉन मंदिर में दीप दान का कार्यक्रम रखा गया है। श्रद्धालु निशुल्क दीपदान करके प्रसाद ग्रहण करते हैं। सिर्फ मंदिर में ही नहीं बल्कि मोहल्ले मोहल्ले भी यह कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा की पद्म पुराण के अनुसार कार्तिक महीने में अगर कोई भगवान जी को दिया दिखता है तो उसका मेरु जैसा पाप क्षय हो जाता है और उसको असीम लाभ मिलता है। कार्तिक महीना के अधिस्ठात्री देवी राधा रानी है। क्योंकि राधा रानी कृष्ण को प्रिय है इसलिए कार्तिक महीना भी कृष्ण को प्रिय है। कार्तिक महीने में यशोदा माता ने प्रेम से कृष्ण को बाँध भी दी थी जिसके कारण उनका नाम दामोदर पड़ा। दाम मतलब रस्सी और उदर मतलब पेट। इस महीने में गोवर्धन लीला भी हुई थी जो की दीपावली के अगले दिन आता है। साम में दीप दान में इस्कॉन मंदिर में काफी श्रद्धालुओं का भीड़ रहता है। मंदिर प्रवंधन सभी गया वासियों को इस पावन दीप दान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपील की है