इनरव्हील क्लब ओजस्वी ने स्कूली बच्चों को दी कई स्वास्थ्यवर्द्धक जानकारियां।


REPORT : FAISAL RAHMANI


GAYA : इनरव्हील गया ओजस्वी ने इमलियाचक प्राइमरी स्कूल के बच्चों को एनीमिया, हैंड वॉश व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके मद्देनज़र क्लब की पीपी सीमा भदानी ने बच्चों को हाथ धोने के सही तरीक़े और इससे होने वाले फ़ायदों को बताया। उन्होंने बताया कि हाथों को खाना खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ ज़रूर धोना चाहिए। इसके अलावा भी हाथ को समय-समय पर साबुन से धोते रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों को हाथ-मुंह धोते रहने, नहाने और साफ़-सुथरा रहने व साफ़ कपड़े पहनने की हिदायत दी। साथ ही, आसपास में सफ़ाई रखने पर भी बल दिया।


कार्यक्रम में एनीमिया से संबंधित भी बातें की गईं। बच्चों को आयरन युक्त भोजन करने को लेकर भी बात की गई। बताया गया कि आम तौर पर बच्चों में ख़ून की कमी देखी जाती है जिसे एनीमिया कहते हैं। इसे आयरन युक्त भोजन से दूर किया जा सकता है। बच्चों में आयरन की कमी न हो इसके लिए पालक, चुकंदर, अनार, तुलसी, अंडा, दूध जैसे आयरन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। उन्होंने विशेषकर बच्चियों को आयरन युक्त भोजन देने पर ज़ोर दिया।


इसके हैंड वॉश और एनीमिया विषय पर बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन लोगों ने एनीमिया और स्वच्छता से संबंधित एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाया। अच्छी पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को इनरव्हील क्लब ओजस्वी की तरफ़ से पुरस्कृत भी किया। इस दौरान बच्चे काफ़ी उत्साहित और ख़ुश थे।


क्लब एडिटर प्रिया डालमिया ने बताया कि स्कूल की हालत बहुत ही जीर्णशीर्ण है। प्रेसिडेंट गरिमा भदानी ने इस पर ध्यान देने का आश्वासन दिया। 


इस मौक़े पर बच्चों के बीच साबुन, बिस्किट व सेब बांटा गया।