आरफ़ी अंबर और आदिल ज़फ़र ने नीट परीक्षा में लहराया कामयाबी का परचम।
REPORT : FAISAL RAHMANI
GAYA : ज़िले के छात्र-छात्राओं ने मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाली नीट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र कोठी की रहने वाली अफ़शां मुरतज़ा ने ज़िला टॉप कर गया का नाम रोशन किया है। उसने कुल 720 में से 671 नंबर प्राप्त किया है।
वहीं, दूसरी तरफ़ गया शहर के गेवालबिगहा मोहल्ले के हाफ़िज़ हसन रज़ा की बेटी आरफ़ी अंबर ने 720 में से 607 अंक हासिल कर कामयाबी हासिल की है। इसी मोहल्ले के जफ़र-उल-होदा के बेटे आदिल ज़फ़र ने 606 अंक प्राप्त किया है। उम्मीद की जा रही है कि इन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाख़िला मिल सकेगा।
जहां एक तरफ़, आरफ़ी अंबर ने 607 नंबर लाकर 16895वां ऑल इंडिया रैंक हासिल किया है वहीं, आदिल ज़फ़र ने 606 नंबर लाकर 17532वां ऑल इंडिया रैंक लाया है।
ग़ौरतलब है आरफ़ी अंबर ने 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी बोकारो से 90% अंक लाकर कामयाबी हासिल की थी। जबकि आदिल जफ़र ने एसएनए कॉलेज पटना से 70% मार्क्स अंक लाकर सफ़लता प्राप्त की। इनकी कामयाबी पर रिश्तेदारों, दोस्तों और शुभचिंतकों से मिल रही की बधाइयों का सिलसिला जारी दे रहे है।
आरफ़ी अंबर के पिता हाफ़िज़ हसन रज़ा जावेद अख्तर बताते हैं कि आरफ़ी अंबर और आदिल ज़फ़र ने लगातार कड़ी मशक़्क़त और सेल्फ़ स्टडी से ये कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ने-लिखने में काफ़ी तेज़ थी। उसे बचपन से ही डॉक्टर बनने की ललक थी। इसने नेट परीक्षा क्वालीफ़ाई कर अपने लक्ष्य की ओर एक कामयाब क़दम बढ़ाया है।
आरफ़ी अंबर और आदिल ज़फ़र के चाचा जावेद अख़्तर ने सभी कामयाब छात्र-छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद ढेर सारे अतिमहत्वपूर्ण रिसर्च और आधुनिक तकनीक के सहारे मेडिकल की पढ़ाई कर आज की नौजवान पीढ़ी आने वाले समय में देश की स्वास्थ्य सेवाओं सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगी।

