इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने पिंडदानियों के बीच ज़रूरत के सामानों का किया वितरण।
REPORT : FAISAL RAHMANI
GAYA : इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने पिंडदानियों के बीच पानी के बोतल, गमछा, नींबू पानी और सेब आदि का वितरण किया।
इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया की तरफ़ से हर साल पितृपक्ष मेला के दौरान गया आए हुए तीर्थयात्रियों के बीच इस तरह के सामानों का वितरण किया जाता है।

क्लब की अध्यक्षा विम्मी लोहानी, पीपी उषा राज, रितु डालमिया, डा. आभा सिंह, संतोष मोर, अनीता अग्रवाल सहित क्लब की कई सदस्याओं ने सीताकुंड के पास तीर्थयात्रियों के बीच पानी के बोतल, गमछा, नींबू पानी, सेब आदि का वितरण किया।
क्लब की एडिटर अनामिका सिन्हा ने बताया कि तीर्थयात्रियों के बीच पानी और नींबू पानी के दो-दो सौ बोतल के अलावा दो सौ गमछे भी पिंडदानियों के बीच बांटे गए।

