मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के सेक्रेटरी ने एमयू के वीसी से मिलकर कई मुद्दों पर की चर्चा।
REPORT : FAISAL RAHMANI
GAYA : शहर के इकलौते मुस्लिम अल्पसंख्यक कॉलेज मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के सेक्रेटरी शब्बी आरफ़ीन शम्सी ने मगध यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर जवाहर लाल और रजिस्ट्रार रवि प्रकाश से औपचारिक मुलाक़ात की। शब्बी शम्सी ने उन्हें गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया।
इस मुलाक़ात के दौरान शब्बी शम्सी ने कॉलेज की गतिविधियों, शैक्षिक मुद्दों और क्रियाकलापों पर चर्चा की। उन्होंने कुलपति से कॉलेज के विभिन्न सत्रों की परीक्षाओं की भी जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज की ज़रूरतों को भी कुलपति के सामने रखा।
कुलपति जवाहर लाल ने कहा कि मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज मगध यूनिवर्सिटी के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कॉलेज है। इससे संबंधित तमाम मुद्दों और ज़रूरतों का ससमय निराकरण किया जाएगा।
ग़ौरतलब है कि पिछले दिनों कॉलेज के शासी निकाय में काफ़ी उलटफेर हो गया था। हाई कोर्ट के फ़ैसले के उपरांत तक़रीबन दो महीने के अंतराल के बाद शब्बी शमसी की सेक्रेटरी के पद पर फिर से वापसी हुई है। उनके कार्यभार संभालते ही कॉलेज की व्यवस्था पहले की तरह फिर से चुस्त दुरुस्त हो गई है।
शब्बी शम्सी ने बताया कि कॉलेज में विकास के कामों में तेज़ी आई है। कॉलेज में रिसर्च, पर्यावरण, स्पोर्ट्स, लाइब्रेरी जैसी कई कमिटियां बनाई गई हैं ताकि हर काम नियत समय पर और ज़िम्मेदारी के साथ पूरा किया जा सके।
उन्होंने बताया कि कई सुविधाओं से लैस कॉलेज का नव निर्मित भवन बन कर पुरी तरह तैयार है। अगले महीने इसका शुभारंभ किए जाने की पूरी संभावना है।

