इनर व्हील क्लब गयासिटी ने पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले पिंड दानियों के बीच फल ,जूस और मेवा का वितरण किया। मोक्षदायिनी गया की धरती पर  पंद्रह दिनों तक चलने वाली इस  अनुष्ठान का बड़ा ही महत्व है। यह पूर्वजो को समर्पित दिवस है,जिसमे लोग विधि विधान के साथ पितरो का श्राद्ध और तर्पण करते है ।


इन दिनों गया में देश विदेश से पिंड दनियो का आगमन होता है और क्लब की तरफ से हर साल तीर्थयात्रियों की सेवा की जाती है। क्लब की अध्यक्षा चंद्रलेखा प्रसाद ने कीर्ति, प्रतिमा सिंह, शोभा कंधवे, आशा मित्तल, संगीता, अनीता अग्रवाल के साथ मिल कर स्थानीय चाँद चौराहा के पास यात्रियों को फल,जूस और मेवा उपलब्ध कराया। इस बात की जानकारी सम्पादिका स्मिता नीलेश ने दी।