पितृपक्ष के अवसर पर देश और विदेश से गया पधारने वाले तीर्थ यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए रेड क्रॉस की ओर से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रारम्भ किया गया है।  


रेड क्रॉस, गया के चेयरमैन श्री उपेंद्र नारायण सिंह ने इसका विधिवत शुरारम्भ किया। रेड क्रॉस के सचिव श्री सुबोध प्रकाश, कोषाध्यक्ष श्री दिलीप कुमार दे , संयुक्त सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी, श्री दिनेश सिंह, डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा सहित रेड क्रॉस परिवार के अन्य सदस्य  इस अवसर पर उपस्थित थे।  


पूरे पितृपक्ष  अवधि में यह चिकित्सा शिविर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगा जिसमें दवाओं  का निःशुल्क वितरण, चिकित्सकों द्वारा जाँच, एम्बुलेंस सेवा शामिल हैं। ज़रूरत मंद यात्री इस सेवा का लाभ उठा सकते है