यूनियन नेताओं से बातचीत के बाद कुछ मांगों पर बनी सहमति।

आगामी 9 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व स्तरीय पितृपक्ष मेला के मद्देनज़र देखते हुए पिछले दस दिनों  चल रही गया नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल आज देर शाम समाप्त कर दी गई।

गया समाहरणालय में बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा एवं पार्षदों के साथ तक़रीबन दो घंटे तक हुई यूनियन के नेताओं के साथ बातचीत के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया।

हड़ताल को तोड़ने के लिए सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, जिला पदाधिकारी, नगर आयुक्त, जिला प्रशासन तथा नगर निगम प्रशासन के अथक प्रयास के कारण सफाई कर्मियों की कई मांगों को पितृपक्ष अवधि यानी 15 दिनों तक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।

रात्रि से ही कुछ सफाईकर्मी काम पर लौट गए और शहर की साफ-सफाई शुरू कर दी।
       
सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि विश्व विख्यात पितृपक्ष मेला को देखते हुए तक़रीबन दो घंटे तक यूनियन के नेताओं के साथ गया समाहरणालय में हुई बातचीत के बाद हड़ताल 15 दिनों तक स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों की कुछ मांगों को भी पूरा किया जा रहा है। सरकार के स्तर तक जो मांग होगी वह हम पूरा करने का प्रयास करेंगे। अब सभी सफाई कर्मी अपने अपने कामों में लग जाएंगे।


   

  
वहीं, जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने बताया कि आगामी 9 सितंबर से पितृपक्ष मेला शुरू हो रहा है। यूनियन के वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। सहकारिता मंत्री की पहल और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अहम सहयोग से यह निर्णय हो पाया है। इस बार पितृपक्ष मेले के दौरान लाखों की संख्या में तीर्थयात्री बाहर से आएंगे। उन्होंने उम्मीद जताया है कि गयाजी से तीर्थयात्री अच्छी छवि लेकर लौटेंगे।

बिहार लोकल बिहार लोकल बॉडीज़ इम्पलाईज फेडरेशन के महामंत्री अमृत प्रसाद ने कहा कि कुछ मांगों को लेकर हम 15 दिनों तक हड़ताल को स्थगित करते हैं। चूंकि गया में 15 दिनों में देश-विदेश से तीर्थयात्री यहां आएंगे ऐसे में यहां की सूरत खराब लेकर ना जाए इसको लेकर हम लोगों ने हड़ताल को स्थगित किया है।