पितृपक्ष मेला महासंगम 2022 के अवसर पर तर्पण के लि तीर्थयात्रियों भीड़ गया पहुँचने लगी है। जिला प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए गाँधी मैदान में ठहरने की गई है। आज जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने गया के गाँधी मैदान में पितृपक्ष मेला महासंगम 2022 में उपलब्ध सुविधाओं का निरिक्षण करते समय दीदी की रसोई एवं जीविका के द्वारा निर्मित अन्य उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने दीदी की रसोई में भोजन कर तीर्थयात्रियों से दीदी की रसोई भोजन की गुणवत्ता के विषय में पूछा। वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने जीविका दीदियों द्वारा निर्मित भोजन की तारीफ की।
जिला पदाधिकारी ने मेले में उपस्थित जीविका के अधिकारीयों एवं जीविका दीदियों से भी बात की। दीदी की रसोई सलाहकार सुदीप्तो समसाल ने उन्हें दीदी की रसोई के द्वारा उपलब्ध मेनू एवं मूल्य की जानकारी दी। दीदियों ने विभिन्न अपने द्वारा निर्मित भोजन के विषय में बताया। युवा पेशेवर अंशु ने उन्हें पोषक आहार वीटामिक्स की जानकारी दी। 


गाँधी मैदान में ठहरने वाले तीर्थयात्रियों यात्रियों को चाय, नाश्ता एवं भोजन आदि उपलब्ध करने के लिए जीविका दीदी की रसोई का स्टॉल लगाया गया है। यह स्टॉल जय प्रकाश नारायण सदर अस्पताल, मानपुर स्थित भारत जीविका दीदी की रसोई एवं प्रभावती अस्पताल स्थित दीदी की रसोई का संचालन कर रही जीविका दीदियों द्वारा लगाया गया है। साथ ही यहाँ रौशन जीविका महिला ग्राम संगठन बोधगया की दीदियों द्वारा निर्मित पोषक आहार वीटामिक्स एवं जीविका वीमेन इनिशिएटिव रिन्यूएबल एनर्जी एंड सॉल्यूशन (जे-वायर्स) द्वारा निर्मित सोलर उत्पाद का स्टॉल भी गाँधी मैदान में लगाया गया है।


जीविका दीदी की रसोई जीविका सामुदायिक संगठनों की ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित है, जो बिहार सरकार के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति द्वारा समर्थित है। वर्तमान में गया में चार अस्पतालों-सदर अस्पताल, मानपुर, अनुमंडल अस्पताल, शरेघाटी, अनुमंडल अस्पताल, टेकारी एवं प्रभावती अस्पताल, गया टाउन में में दीदी की रसोई का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इससे अस्पतालों में भर्ती अन्तः मरीजों को अस्पताल के तरफ से चाय, नाश्ता एवं भोजन आदि निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। दीदी की रसोई का स्वच्छ एवं स्वादिष्ट भोजन उचित दरों पर अन्य सभी के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है।