गयाजी के अहिल्याबाई होल्कर चौक पर स्थित सूरज भवन में अभाविप के चल रहे दो दिवसीय मगध विश्वविद्यालय टोली कि बैठक में आये अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान जी ने कहां की अभाविप के एक-एक कार्यकर्ता भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य कर रहे है, अभाविप अपने स्थापना काल से ही शैक्षणिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दो पर एक प्रहरी की भुमिका में अपने कर्तव्यों का पालन करते आ रहा है। अभाविप के हर एक कार्यकर्ता चाहे वो कहीं भी हो पूरे  निष्ठा के साथ मां भारती कि सेवा में निरंतर कार्य कर रहें है, आज भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अभाविप के कार्यकर्ता नित्य दिन समाज में जाकर समाज को आत्मनिर्भर भारत बनने हेतु जागरूक कर भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य कर रहे हैं। सीमित संसाधनों में रहने वाले मगध विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों के कार्यकर्ता विश्व स्तर पर अपना नाम कर रहें है। अभाविप समाज के अन्दर समरसता के भाव के साथ कार्य किया है। जहां - जहां कैम्पस के अन्दर में बौद्धिक आतंकवाद फैलाने वालों ने छात्र एवं युवाओं को बरगलाने का प्रयास किया है तो विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने उन्हें कैंपस के अन्दर करारा जवाब देने का काम किए है। उन्होने कहा कि एक समय ऐसा था जब यहां के कैम्पसों में छात्र जाने से डरते थे परन्तु अभाविप के कार्यकर्ताओ ने अपनी बलिदान से यहां के कैम्पसों में छात्रों को पढने युक्त वातावरण तैयार किए हैं। आज पूरा समाज अभाविप के कार्यकर्ताओ कि ओर देख रहा है और उनसे प्रेरणा लेता है। वही दुसरी ओर राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने अभाविप मगध विश्वविद्यालय के संगठनात्मक कार्य पर काफी चर्चा कि और संगठन को मगध विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले चारों जिलें के हर एक काॅलेज कैम्पस, स्कुल, वार्ड, ब्लैक, पंचायत एवं ग्राम तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओ के साथ चर्चा कि। साथ ही कहां कि हर एक विधार्थी कि समस्याओ का समाधान करना हम सभी का कर्तव्य है जिसे हम सभी को जिम्मेवारी से उठाना है और उसका निर्वहन करना है।


वही अभाविप के बिहार प्रान्त के प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव ने कहा कि मगध विश्वविद्यालय कि शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई है। यहां ना समय पर परीक्षा हो रहा , ना परिणाम घोषित हो रही है, यहां के छात्र अपने समस्याओ से परेशान है छात्रो का कोई भी मूलभूत कार्य नही हो रहा है, विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। मगध विश्वविद्यालय का दुर्भाग्य है कि यहां कोई भी पदाधिकारी नियमित नही है, कोई भी पदाधिकारी छात्र-छात्राओ कि कोई भी समस्या सुनने को तैयार नही है। मगध विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 4 साल अनियमित है सभी पदाधिकारी छात्र-छात्राओं की समस्या एक दूसरे पदाधिकारी पर डालने का काम करते हैं महाविद्यालयों में शैक्षणिक आराजकता चरम सीमा पर है। आज की वर्तमान बिहार की शिक्षा व्यवस्था को राज्य सरकार और राजभवन की दोहरी नीति के कारण पूरी तरह चौपट हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक आराजकता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने जा रही है। इस विश्वविद्यालय टोली बैठक में मुख्य रूप से अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमान आशीष चौहान जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री निखिल रंजन जी, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल जी, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रा. नरेंद्र कुमार सिंह जी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुग्रीव कुमार जी, प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव जी, मगध विश्वविद्यालय प्रमुख प्रो• उमेश कुमार जी, मगध विश्वविद्यालय संयोजक सूरज सिंह, विभाग प्रमुख अविनाश कुमार सिंह, विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु,विभाग संयोजक अमन मिश्रा, SWC मंतोष सुमन, गयाजी महानगर अध्यक्ष डाॅ गोपाल जी सिंह सेंगर, जिला संयोजक प्रवीण कुमार यादव, नगर मंत्री राजीव रंजन कुमार एवं चारो जिले से आये कार्यकर्ता मौजूद रहें।