अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा आज चित्रगुप्त स्कूल सिविल लाइन में बच्चों के बीच नेत्रदान पर ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें सभी बच्चों ने नेत्रदान के लिए ड्राइंग तथा स्लोगन लिखने में भाग लिया। बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मरने के बाद आंखें किसी को दे कर जाए ताकि आपकी इन सुंदर आंखों से कोई और इस दुनिया को देख सकें। नेत्रदान महादान है। बच्चों को इन सब के बारे में जानकारी दी गई। साथ में हम लोगों ने टीचर्स डे का भी प्रोग्राम किया। टीचर वह होती है जो बच्चों को मानसिक विकास तथा सांसारिक विकास कर सकती है। सभी शिक्षक को सम्मानित करते हुए एक एक गिफ्ट दिया ।साथ में कैंसर का भी एक अवेयरनेस प्रोग्राम हुआ।जिसमे कई महिलाएं बच्चे शिक्षक सभी को कैंसर के बारे  मे रोकथाम तथा कैंसर से डरो नहीं लड़ो इस बारे में बताया गया। इसमें सहयोग देने में अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, संतोष, पूनम ,स्वाति ,खुशबू और प्रिंसिपल अलका रानी  थी।