गया के गैर सरकारी संस्थाओं (एन जी ओ) तथा सामाजिक संगठनों द्वारा पितृपक्ष महासंगम में तीर्थ यात्रियों के सेवा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जायेगा। विभीन्न गैर सरकारी संस्थाओं (एन जी ओ) तथा सामाजिक संगठनों द्वारा इस संबंध में अपनी अभिरुचि प्रदर्शित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी गया सदर को शहर के विभिन्न हिस्सों में जगह आवंटित करने का अनुरोध किया गया है। इन संस्थाओं के प्रस्तावों पर विचार करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी गया सदर इंद्रवीर कुमार के द्वारा सभी संस्थाओं के साथ बैठक की गई जिसमें सभी संस्थाओ के प्रमुख, रेलवे के अधीक्षक, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुनील कुमार, पर्यटन प्रभारी अमित पटेल शामिल थे। अधिकतर संस्थाओं द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, पनशाला, चाय बिस्कुट, निःशुल्क भोजनालय,निःशुल्क एंबुलेंस इत्यादि के क्षेत्र में सेवा करने की अभिरुचि व्यक्त की गई। शिविर लगाने के लिए शहर के विभिन्न पिंडवेदियों के पास सेवा प्रदान करने हेतु आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमे विष्णुपद, अक्षयवट, रामशिला, प्रेतशिला इत्यादि महत्वपूर्ण है। इस संबंध में लगभग 50 आवेदन प्राप्त हुए हैं एवम् और भी प्राप्त हो रहे हैं। सभी संस्थाओं से अनुरोध किया गया कि वे सरकार के नियमों तथा कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए यात्रियों को सेवा प्रदान करें। संस्थाओं के इस सहायता की प्रसंशा की गई।