इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने स्कूली बच्चों को दी स्वास्थ्य से संबंधित कई जानकारियां।
REPORT : FAISAL RAHMANI
GAYA : इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय कंडी नवादा में स्कूल के बच्चों के बीच कई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सबसे पहले विशेषज्ञों ने बच्चों को हाथ धोने का महत्व समझाया। साथ ही, क्लब ने बच्चों के बीच साबुन का भी वितरण किया गया। क्लब की अध्यक्षा विम्मी लोहानी की अध्यक्षता में हुए इस विशेष कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बच्चों हाथ धोने और उसके फ़ायदों को बताया।

वहीं, डॉ. मधुबाला कुमारी ने एनीमिया पर बच्चों को कई विशेष जानकारी दी। उन्होंने एनीमिया के लक्षणों को पता करने का तरीक़ा भी बताया। डॉ. मधुबाला ने बताया कि क्या-क्या खाने से एनीमिया नहीं होगा।

डॉ. आभा सिंह ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में विशेष जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि स्वच्छ रहना कितना ज़रूरी है और उसके लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए।
इस दौरान सभी बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन लोगों ने एनीमिया और स्वच्छता से संबंधित एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाया। अच्छी पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को इनरव्हील क्लब की तरफ़ से अध्यक्षा विम्मी लोहानी ने पुरस्कृत भी किया। इस दौरान बच्चे काफ़ी उत्साहित और ख़ुश थे।
इसके बाद अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के तहत वंदना भदानी और संतोष मोर ने बच्चों को भोजन करवाया। इस कार्यक्रम में अनीता अग्रवाल, डॉ. आभा सिंह, अनामिका सिन्हा, मनीषा भदानी समेत क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद थीं।

