गाँधी-मैदान स्थित रेड-क्रॉस सोसाइटी के प्रांगण में, महागठबंधन सरकार में मंत्री बनायें जाने पर शिव कैलाश डालमिया उर्फ़ मुना डालमिया के सौजन्य से एवं नागरिक-अभिनन्दन कार्यक्रम के संचालनकर्ता जिलाध्यक्ष महानगर जदयू गया राजू बरनवाल एवं गया शहर के सम्मानित प्रबुद्ध लोगों के द्वारा बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री  सुरेंद्र प्रसाद यादव, पर्यटन-मंत्री  कुमार सर्वजीत, अनुसूचित-जाति-जनजाति कल्याण मंत्री  संतोष कुमार सुमन एवं एमएलसी  आफ़ाक अहमद खान का जोरदार स्वागत करते हुए बुके एवं शॉल देकर सम्मानित करते हुए उनका नागरिक अभिनन्दन किया गया।  


श्रीं बरनवाल ने कहा कि गया की धरती सभी धर्मो का समागम और पवित्र धरती है ऐसे में मंत्री-गणों एवं विधान-पार्षद का दायित्व और भी बढ़ जाता है। गया जिले की जनता आशान्वित नज़रों से विकास की खातिर देख रही है। सभी प्रबुद्ध लोगों ने अपने मुख़ारबिंद से मंत्री और विधान-पार्षद से आग्रह करते हुए कहा कि विकास की लहर गया जिले में भी चाहे पर्यटन-विभाग के माध्यम से या नगर-विकास के माध्यम से हो,समुचित विकास होनी चाहिए। सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव  ने अपने सम्बोधन में कहा कि गया जिले के समुचित विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगें, अग्रणी भूमिका निभायेंगें और जिलेवासियों के सुख-दुःख में विकास की गंगा बहाएंगे।अनुसूचित-जाति-जनजाति कल्याण मंत्री ने भी कहा कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार चौमुखी विकास करने वाले विकासपुरुष हैं, गया जिले कि जो भी समस्यायें होंगी उसे अपने मंत्री-परिषद और विधान-परिषद में बातों को रखकर गया जिले के समुचित विकास में मेरी भूमिका अग्रणी रहेगी। पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत ने भी कहा कि बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में  गया,
बोधगया,नालंदा,पावापुरी, वैशाली,दशरथ मांझी की जी के द्वारा गेहलोर घाटी आदि क्षेत्रों में तीव्र गति से विकासरूपी वाहन को दौरायेंगे।
बिहार विधान-परिषद सदस्य सह राष्ट्रीय महासचिव जदयू  अशफ़ाक़ अहमद खान जी ने कहा कि  मुख्यमंत्री विकास पर विश्वास रखने वाले लोग हैं, गया जिले की कोई भी समस्याएं होगीं उन समस्याओं को मुख्यमंत्री जी के पास रखकर, गया जिले के विकास में चार-चाँद लगायेंगें।
उक्त नागरिक अभिनन्दन में हरी केजरीवाल , कौशलेन्द्र प्रताप सिंह , अनूप केडिया , संजय भारद्वाज  अलोक नंदन , विपेंद्र अग्रवाल  डॉ. मनोज , डॉ. नन्द किशोर गुप्ता संजय सेठ , मोहन झुन झुन वाला, डॉ. बच्चू लाल जी, के. के. शर्मा  कंचन भदानी, चितरंजन प्रसाद वर्मा , डॉ. अरुण बरनवाल ,मुकेश चौधरी (हम), विजय कुमार मिठ्ठू , रविंद्र सिन्हा ,भारती प्रियादर्शी सहित हज़ारों लोग शामिल हुए।