इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया की महिलाओं ने तीज मिलन का उठाया लुत्फ़।


REPORT : FAISAL RAHMANI


GAYA : तीज के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने वी केअर कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक किया। 


कार्यक्रम के आयोजन में क्लब की प्रेसिडेंट विम्मी लोहानी व उनकी टीम ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। इनरव्हील की महिलाओं ने कई लज़ीज़ नमकीन व मीठे व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को बधाईयां दीं। 


एडिटर अनामिका सिन्हा ने बताया कि दुर्बा सहाय के सहयोग से रेनेसां रेस्टॉरेंट में इस प्रोजेक्ट का सफ़ल आयोजन हुआ। 


एडिटर अनामिका सिन्हा और स्मिता जिंदल ने विभिन्न क्लबों से आई अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम का संचालन पीडीसी किरण प्रकाश और पीडीसी मृदुला नारायण ने किया।