अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नगर पारस नाथ साहू एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात के द्वारा पितृपक्ष मेला के संबंध में विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था संबंधित बैठक करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में यातायात के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिया गया। बाहर के यात्रियों को लेकर आने वाली बड़ी बसों के पराव के लिए 8 जगहों को चिन्हित किया गया है साथ ही विष्णुपद मंदिर मुख्य मेला के आसपास भी कुछ जगहों को वाहन पड़ाव के रूप में चयनित किया गया है। बैठक में गया शहर में मेला के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश की अवधि पर भी चर्चा की गई यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न मार्गों पर रिंग बस भी चलाए जाने के संबंध में चर्चा की गई। चिन्हित किए गए 8 बस के पार्किंग स्थलों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित को निर्देशित किया गया। पितृपक्ष मेला के दौरान यातायात को व्यवस्थित एवं नियंत्रित करने हेतु 28 जगहों पर ड्रॉप गेट या बैरिकेडिंग लगाने का निर्णय लिया गया। पूरे शहर में विधि व्यवस्था एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु 50 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की भी चर्चा की गई जिसमें की लगभग ढाई सौ से अधिक कैमरा लगाने की बात की गई। पितृपक्ष मेला के दौरान भीड़ पर नजर रखने हेतु सात जगहों पर वॉच टावर बनाने पर भी चर्चा की गई। विधि व्यवस्था पर विशेष नजर रखने हेतु पितृपक्ष मेला के दौरान 4 ड्रोन ड्रोन कैमरा भी से भी निगरानी करने पर विचार किया गया ताकि किसी भी असामाजिक गतिविधि पर नजर रखी जा सके एवं तत्काल सुरक्षा के उपाय को पुख्ता किया जा सके। बैठक में विष्णुपद मंदिर कार्यकारिणी के सदस्य एवम् सभी  थानाअध्यक्ष उपस्थित थे।