आधुनिक युग के कवि मैथिलीशरण गुप्त,जिन्हें राष्ट्र कवि के रूप में भी जाना जाता है, उनकी जयंती पर देश के उन साहित्यकारों को नवाज़ा गया, जिनकी लेखनी देश भक्ति से ओत प्रोत है.ये सम्मान अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी पत्रिका अभिव्यक्ति के द्वारा प्रदान किया गया.यह सम्मान पाने वालों में मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के हिंदी विभाग में कार्यरत डॉ. जियाउर रहमान जाफ़री भी हैं.कवि श्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित जाफ़री आठ पुस्तकों के जाने -माने लेखक हैं, और समय -समय पर देश भर की सरकारी ग़ैर सरकारी संस्थाओं से सम्मानित होते रहे हैं.
गुप्त की जयंती पर मिर्ज़ा ग़ालिब के जाफ़री को कवि श्रेष्ठ सम्मान

