गया। मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को गया करबला में मोहर्रम की तैयारी को लेकर प्रशासन ने बैठक की।बैठक की अध्यक्षता सिटी डीएसपी पी एन साहू ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सिटी डीएसपी पीएन साहू ने कहा कि करबला का गया के मोहर्रम में महत्वपूर्ण स्थान है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन बेहतर तरीके से मोहर्रम संपन्न हो उसके लिए जिला प्रशासन सहयोग करेगी उन्होंने कहा कि वॉलंटियर ऑफ करबला जो प्रशासन को काफी कॉर्पोरेट करती है वह लोग मुहर्रम में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करेंगे। एडिशनल एसडीएम राजीव रोशन ने कहा कि नगर निगम से लाइट, वाटर टैंक, डस्टबिन और सीसीटीवी कैमरा का भी प्रबंध किया गया है, जिससे मोहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो 

इस मौके पर बैठक में सिटी डीएसपी पी एन साहू, सिविल लाइन थाना प्रभारी अब्दुल गफ्फार, ईमामबाड़ा ट्रस्ट बोर्ड के सीनियर मेंबर एडवोकेट मसूद मंजर , करबला के खादिम डॉक्टर सयेद शाह शब्बीर आलम व पीस एसोसिएशन के अध्यक्ष इक़बाल हुसैन और वालंटियर ऑफ करबला के वॉलिंटियर्स सामाजिक कार्यकर्ता वार्ड पार्षद नैयर अहमद, शाहिद खान मोहम्मद अलीम , मोहम्मद मोईन, सामाजिक कार्यकर्ता आमिर सोहेल मोहम्मद सद्दाम हुसैन वा अन्य लोग शामिल हुए ।