लिव लॉन्ग लौंगी को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म अवार्ड।
तृतीय निर्मल पांडे फ़िल्म फ़ेस्टिवल अवार्ड से सम्मानित किए गए डायरेक्टर धर्मवीर भारती।
कैनाल मैन लौंगी भुईयां के संघर्ष और एकाग्रता पर आधारित है फ़िल्म।
REPORT : FAISAL RAHMANI
GAYA : कैनाल मैन लौंगी भुईयां के संघर्ष और ऐतिहासिक कार्यों पर बनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म के लिए गया के मानपुर के रूपसपुर निवासी फ़िल्म डायरेक्टर धर्मवीर भारती को बेस्ट डायरेक्शन का अवार्ड मिला। यह अवार्ड उत्तराखंड में आयोजित तृतीय निर्मल पाण्डेय फ़िल्म फ़ेस्टिवल में मिला।
नैनीताल के कुमाऊं यूनिवर्सिटी प्रांगण में आयोजित तृतीय निर्मल पांडेय फ़िल्म फ़ेस्टिवल में "लिव लॉन्ग लौंगी" नामक फ़िल्म को डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में बेस्ट डायरेक्शन का अवार्ड मिला। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर धर्मवीर भारती को यह अवार्ड फ़िल्म और टीवी के मशहूर अभिनेता टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं फ़ेम रोहिताश्व गौर ने दिया।

यह डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म कैनाल मैन बाबा लौंगी भुईयां के संघर्ष पर बनी है। ग़ौरतलब है कि लौंगी भुईयां ने तीस वर्षों की अथक और लगातार मेहनत करके गया ज़िले के बांकेबाज़ार के लुटुआ पंचायत में लगभग पांच किलोमीटर नहर की खुदाई की थी।
धर्मवीर भारती ने बताया कि यह अवार्ड कैनाल मैन लौंगी भुइयां को समर्पित है। उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म में फ़िल्म के एडिटिंग पप्पू के प्रकाश, सबटाइटल डौली और म्यूज़िक अनूप कुमार सिन्हा का है।

