इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया कि सदस्याओं ने एसएसबी के जवानों को बांधी राखी।


हर घर तिरंगा के तहत दूरदराज़ के लोगों के लिए दिया तिरंगा।


REPORT : FAISAL RAHMANI


GAYA : इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया ने सशस्त्र सीमा बल की 29वीं बटालियन के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया।


क्लब की सदस्याओं ने एसएसबी डीआईजी छेरिंग दोरजे, कमांडेंट एचके गुप्ता और एक सौ जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुरक्षा और दीर्घायु होने की कामना की। 


साथ ही, आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ज़िले के दूरदराज़ इलाक़ों में रहने वाले लोगों के लिए सैकड़ों तिरंगा देकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में हिस्सेदारी निभाई। 


इस कार्यक्रम को आयोजित करने में डिप्टी कमांडेंट आमोद की उल्लेखनीय भूमिका रही। इस अवसर पर अध्यक्षा विम्मी लोहानी, पीपी शुभ्रा गुप्ता, पीडीसी गीता अग्रवाल , पीडीसी मीरा भदानी और अन्य सदस्यगण उपस्थित थीं।