गया। आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल घुघरीटांड़ में नौवां डब्ल्यूएसी प्री-इवेंट सैटेलाइट  सेमिनार का आयोजन होगा। इसमें आयुर्वेद चिकित्सा के कई विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

एनएएसवाईए गया के कोऑर्डिनेटर डॉ. मृत्युंजय कुमार ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाले इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बिहार सरकार डॉ. प्रेम कुमार शामिल होंगे। वहीं, गया आरडीडी नीता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। पटना के प्रो. डॉ. एसएस गुप्ता, डॉ. अरविंद चौरसिया, डॉ. रमन रंजन, डॉ. ज्ञान प्रकाश आदि विशेषज्ञ के तौर पर सम्मिलित होंगे। 


उन्होंने कहा कि सभी विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर अपनी-अपनी बातें रखेंगे। कार्यक्रम को गया आयुर्वेद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. उमाशंकर पांडेय भी संबोधित करेंगे।

डॉ. मृत्युुंजय कुमार ने बताया कि बहुत सारे आयुर्वेद चिकित्सक इस सेटेलाइट सेमिनार में भाग ले रहे हैं जिनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।