Rakesh Kumar
* श्रद्धालुओं की संख्या:
शुक्रवार को प्रेतशिला, रामशिला, सीताकुंड, देवघाट, विष्णुपद मंदिर समेत विभिन्न मेला क्षेत्रों में 4 लाख 39 हजार श्रद्धालु, पिंडदानी व तीर्थयात्री पहुंचे। मेला शुरू होने से अब तक 25 लाख 10 हजार 200 श्रद्धालु गयाजी आ चुके हैं।
* मेडिकल सुविधा:
13,027 तीर्थयात्रियों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। अब तक कुल 79,626 लोगों को मेडिकल उपचार उपलब्ध कराया गया।
* व्हीलचेयर सेवा:
74 श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर की सुविधा दी गयी। अब तक 518 लोग इस सेवा का लाभ ले चुके हैं।
* खोया-पाया सेवा:
खोया-पाया सेल ने आज 98 लोगों को उनके बिछड़े परिजनों से मिलाया। मेला शुरू होने से अब तक 536 लोगों का पुनर्मिलन कराया गया।
* कंट्रोल रूम:
मेला क्षेत्र के कंट्रोल रूम में आज 180 शिकायतें प्राप्त हुईं। मेला शुरू होने से अब तक कुल 1,390 शिकायतें दर्ज की गयी हैं।
* गांधी मैदान टेंट सिटी:
1,712 तीर्थयात्रियों ने टेंट सिटी में आवासन किया। अब तक कुल 6,689 लोगों को टेंट सिटी में आवासन की सुविधा मिल चुकी है।
* गंगाजल वितरण:
तीर्थयात्रियों के बीच आज 5,250 पैकेट गंगाजल वितरित किये गये। अब तक कुल 29,941 पैकेट गंगाजल का वितरण किया जा चुका है।
* पितृवाटिका:
"एक पेड़ पूर्वजों के नाम" अभियान के तहत आज 70 पौधे लगाये गये। अब तक कुल 346 पौधे लगाये जा चुके हैं।
* रिस्ट बैंड:
बच्चों एवं बुजुर्गों को बिछड़ने से बचाने के लिए आज 1,792 लोगों को रिस्ट बैंड लगाया गया। अब तक 6,509 लोगों को रिस्ट बैंड उपलब्ध कराया गया है।
* एआई भाषा अनुवाद सेवा:
एआई आधारित भाषा अनुवाद सुविधा के माध्यम से आज 11,248 यात्रियों को सहायता दी गयी। अब तक कुल 65,256 यात्रियों को इस सेवा से मदद मिल चुकी है।