पितृपक्ष मेला 2026 : दैनिक रिपोर्ट मेले की शुरुआत से अब तक 8,85,200 श्रद्धालुओं का आगमन।
Rakesh Kumar
925

श्रद्धालुओं की संख्या

• आज प्रेतशिला, रामशिला, सीताकुंड, देवघाट, विष्णुपद मंदिर समेत विभिन्न पिंडवेदी स्थलों पर 4,25,000 श्रद्धालु, पिंडदानी एवं तीर्थयात्री पहुंचे।


• मेले की शुरुआत से अब तक 8,85,200 श्रद्धालुओं का आगमन।



स्वास्थ्य सेवा

• आज 17,339 तीर्थयात्रियों ने मेडिकल उपचार का लाभ लिया।


• अब तक 28,810 लोगों को चिकित्सा सुविधा दी गई।


व्हीलचेयर सुविधा

• आज 110 लोगों ने व्हीलचेयर सेवा का लाभ उठाया।

• अब तक 208 लोगों को सुविधा मिली।


खोया-पाया सेवा।

• आज 29 बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाया गया।

• अब तक 130 लोगों का मिलान कराया जा चुका है।


कंट्रोल रूम

• आज कंट्रोल रूम में 265 शिकायतें प्राप्त हुईं।

• मेला शुरू होने से अब तक 542 शिकायतें दर्ज हुई हैं।


टेंट सिटी, गांधी मैदान

• आज 1,023 तीर्थयात्रियों ने आवासन किया।

• अब तक कुल 2,015 लोगों ने टेंट सिटी में आवासन किया।


गंगाजल वितरण

• आज तीर्थयात्रियों के बीच 3,550 पैकेट गंगाजल वितरित किए गए।

• अब तक 8,448 पैकेट गंगाजल का वितरण।


पितृवाटिका में पौधरोपण

• ‘एक पेड़ पूर्वजों के नाम’ अभियान के तहत आज 33 पौधे लगाए गए।

• अब तक 107 पौधे लगाए जा चुके हैं।


रिस्ट बैंड अभियान

• बच्चों एवं बुजुर्गों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आज 421 रिस्ट बैंड लगाए गए।

• अब तक 521 लोगों को रिस्ट बैंड लगाया जा चुका है।


एआई भाषा अनुवाद सेवा

• एआई आधारित भाषा अनुवाद सुविधा के माध्यम से आज 12,480 यात्रियों को सहायता दी गई।


• अब तक कुल 12,480 यात्रियों को इस सेवा का लाभ मिला है।

Advertisment

9431256550 Call For
Advertisment
Weather

GAYA
Powered By NETMAT INFOTECH